अमेठी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण रायपुर फुलवारी स्थित राजेश मसाला औद्योगिक परिसर के मीटिंग हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन श्री राजेश अग्रहरि ने किया, जबकि संचालन में अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं “मन की बात” कार्यक्रम के सहसंयोजक सिद्धार्थ पासी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं सहित कुल 195 लोगों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और देशहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर सिद्धार्थ पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री की 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनसंवाद है, जिससे प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित नागरिकों के लिए जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसका वितरण श्री राजेश अग्रहरि द्वारा कराया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनजागरण और सामाजिक सहभागिता का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण और जनसहभागिता से परिपूर्ण रहा।

