लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रूस-यूक्रेन विवाद के बीच मिया खलीफा के ट्वीट पर बवाल, लोगों को बनाना सिखा रहीं ये आपत्तिजनक चीज



नई दिल्ली, : मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री को तो छोड़ दिया है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। आए दिन वो वहां अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अगर दुनिया में कोई घटना घटे तो मिया उस पर भी प्रतिक्रिया देती हैं। अब यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच मिया ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे देख सब हैरान रह गए। बहुत से लोग इसके लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

ट्विटर पर बिना कैप्शन डाली फोटो

मिया खलीफा ट्विटर पर भी काफी ज्यादा सक्रिय हैं। वहां पर उनके 42 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। आज शनिवार को उनके एक ट्वीट से लोग हैरान रह गए, जहां उन्होंने एक फोटो पोस्ट की। ये फोटो उनकी नहीं बल्कि एक ग्राफिक्स था, जिसमें पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बनाने की विधि बताई गई थी। इस फोटो के साथ मिया ने कोई कैप्शन नहीं लिखा।