लखनऊ। स्वदेशी मेला लखनऊ में 17 से 26 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे आयोजित हो रहा है । मेले के पांचवे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
इसके अंतर्गत दोपहर 12:00 से 2.00 बजे तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की संगोठी प्रतियोगिता और 2.00 से 5.00 बजे तक लोक नृत्य का आयोजन डॉ आनंद दिक्षित, डॉ अनिल शुक्ला, डॉ संजय उपाध्याय जी, चंदन जी के तत्वाधान में आयोजित हुआ । जिसमें लगभग 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी का विषय कोरोना महामारी के दौरान स्वालंबन की ओर सतत अग्रसर भारत ।
इसके अलावा समर्थ नारी -समर्थ भारत संगठन द्वारा, संस्कृत विभाग अध्यक्ष,सेन पी जी कॉलेज कानपुर की श्रीमती गीता गुप्ता सामाजिक कार्यकर्त्ता कानपुर से श्रीमती शालिनी कपूर एस पी सेन पी जी कॉलेज कानपुर के चेयरमैन श्री प्रवीण मिश्र जय नरायण मिश्रा पी जी कॉलेज के चेयरमैन श्री जे सी शुक्ला जी का सम्मान श्रीमती, नीरा सिन्हा संघठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतिभा मिश्र, रिया पाण्डेय, और सपना जी द्वारा सम्मान किया गया ।
| 23 दिसंबर को भजन सम्राट अनूप जलोटा देंगे प्रस्तुति |
उपर्युक्त कार्यक्रमों मे, श्री प्रवीण मिश्र जी संपर्क प्रमुख कानपुर प्रांत, सुश्री गीता गुप्ता जी, आनंद श्रीवास्तव जी, अनुपम श्रीवास्तव जी, गुलाटी जी, सुप्रिया जी, मधुलिका जी, पुष्पेश जी, सोनी सिंह , डी.एन तिवारी जी , शिव सागर जी, वैभव जी , सुमित जी और कुलदीप खरे जी आदि उपस्थित रहेl
