लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भगवा यात्रा की तैयारी योजना समीक्षा बैठक संपन्न , 10 अप्रैल को एतिहासिक भगवा यात्रा



लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 10 अप्रैल को कपूरथला चौराहे के पास नया हनुमान मंदिर प्रांगण में शाम 4:00 बजे करेंगे



रामनवमी के उपलक्ष में राम महोत्सव मनाने के लिए  लखनऊ महानगर में 10 अप्रैल को भगवा यात्रा का आयोजन एकल अभियान के द्वारा किया जाना सुनिश्चित है। भगवा यात्रा की योजना की समीक्षा एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन  एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री माधवेंद्र जी द्वारा वर्चुअल बैठक करके किया गया। मानवेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया के यात्रा के दौरान हमें पूर्ण रूप से अनुशासन का पालन करना है, कोई भी कार्यकर्ता ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा इसका संकल्प दिलाते हुए उन्होंने बताया यात्रा के दौरान घोष केवल जय श्री राम एवं भारत माता जी की जय, के ही लगेंगे । कार्यक्रम के संयोजक श्रीमान मनोज सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की यात्रा में बीच में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं रहेगी सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया के यात्रा के प्रारंभिक स्थल कपूरथला चौराहे पर ही यात्रा में सम्मिलित हों। ज्ञातव्य है कि एकल विद्यालय अभियान की श्री हरि कथा योजना का श्री मंदिर रथ के 61 वें में रथ का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अप्रैल को कपूरथला चौराहे के पास नया हनुमान मंदिर प्रांगण में शाम 4:00 बजे करेंगे। बैठक के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह अत्यंत भावपूर्ण दिखा । विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नगर से नगर का रथ सजा कर यात्रा में सम्मिलित होने की सामूहिक प्रश्न पूछे जिस पर श्री माधवेंद्र जी ने सहमति जताई। बैठक में बस्ती संयोजक पर्यंत महानगर के सभी कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन एकल अभियान के प्रभाग अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा के उद्बोधन के पश्चात अखिल भारतीय युवा प्रमुख श्री संतोष शोले जी द्वारा कल्याण मंत्र के द्वारा हुआ।