लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जीवनदीप आनंदोत्सव 2023 अनंत श्री विभूषित वरिष्ठ महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) के प्राकट्य दिवस को धूमधाम से मनाया गया




Lucknow: जीवनदीप आनंदोत्सव 2023 अनंत श्री विभूषित वरिष्ठ महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज (श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) के प्राकट्य दिवस के अवसर पर जीवनदीप आश्रम लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया।



जीवन दीप आनंदोत्सव 2023 का कार्य देख रहे मोहित भारद्वाज प्रबंधक जीवनदीप आश्रम ने बताया कि सर्व प्रथम भक्त बंधुओं ने गौरी- गणेश पूजन उपरांत श्री सिद्धबली हनुमान जी महाराज का इमरती,पेड़ा,बर्फी, लड्डू और कदली फल से सहस्रार्चन तथा गोविंद जी का पंचामृत से अभिषेक सहित साम्ब- सदाशिव भोलेनाथ जी का महाभिषेक संपन्न कर जरूरतमंद बंधुओं को गर्म कपड़े, कंबल, स्वेटर वितरण कर धूमधाम से उत्सव मनाया गया। 



इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा  , उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक ने गुरु जी के साथ जरूरतमंदों में गर्म कपड़े, कंबल वितरण भी किया। 




इसके साथ ही आशुतोष टण्डन विधायक पूर्वी लखनऊ, पं० सुनील भराला,अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद,उ०पॖ० सहित श्रीमती कीर्ति सिंह, एस के मिश्रा, प्रवीण सबरवाल, दिनेश श्रीवास्तव, एस पी पांडे, भास्कर त्रिपाठी, बी पी सिंह,राजेश अवस्थी, विपिन निगम, महंत अयोध्या शरण जी एवं पीठाधीश्वर कात्यानी सत्यवीर शाहाबाद हरदोई स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज आदि गुरु जी के सैकड़ों दूरस्थ शिष्य/भक्त सपरिवार उपस्थित रहे ...!!