लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

निःशुल्क हेलमेट पाने के लिए पंजीकरण 6 जनवरी से शुरू, समरसता सेवा संस्थान की बड़ी पहल



लखनऊ में सड़क सुरक्षा की ऐतिहासिक पहल

समरसता सेवा संस्थान 29 जनवरी को महिलाओं को वितरित करेगा 6150 हेलमेट

सत्यबन्धु भारत 

लखनऊ।

समरसता सेवा संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के उद्देश्य से मिशन शक्ति से प्रेरित एक व्यापक जनहित अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 29 जनवरी 2026 को लखनऊ के 51 प्रमुख चौराहों पर एक साथ महिलाओं को 6150 हेलमेट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।


संस्थान के अनुसार हेलमेट प्राप्त करने के लिए पंजीकरण 6 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे, जो कि संस्था का स्थापना दिवस भी है। इच्छुक महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसमें आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हेलमेट का उपयोग सुरक्षित और जिम्मेदार ढंग से किया जाए।


इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। वितरण के दौरान महिलाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और जीवन रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।


अधिक जानकारी एवं पंजीकरण संबंधी विवरण के लिए इच्छुक आवेदक मोबाइल नंबर 7905701473, 7277771199 पर संपर्क कर सकते हैं।

समरसता सेवा संस्थान ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग कर सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं।


गौरतलब है कि इसके पूर्व समरसता सेवा संस्थान 5100 सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण, महाकुंभ में 51 दिन अन्न सेवा, एवं प्रयागराज में माघी मेला में अन्न सेवा शिविर पुनः लगाने जा रहा है। 

समरसता सेवा संस्थान संस्थापक सुनील शर्मा ने बताया कि संस्था को उद्देश्य प्रत्येक मातृशक्ति को स्वस्थ, सशक्त एवं उन्हें आर्थिक रूप से आज़ादी दिलाने का है साथ ही मानवता के कार्यों के अंतर्गत मानव सेवा करने का है