सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर कांशीराम कालोनी में मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष चले चाकू भाला, जिसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी शाहबाद भिजवाया था। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लगभग 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
घटना के बाद सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सतेन्द्र कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दोनो ओर से लगभग 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें शाहबाद कोतवाली इलाके के कांशीराम कॉलोनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकू भाला, लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे थे। जिसमें लल्ला पुत्र बृजपाल, मुन्ना पुत्र अनिल, काजल, जोही निवासी कांसीराम कलोनी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
वही दूसरी ओर से वसीम, फहीम, अजीम व दो महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग
घायल हुए थे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने सभी घायलों को सीएचसी शाहबाद भिजवाया जहां था। जहां हालत गंभीर होने पर 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वही घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दोनों ओर से लगभग 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
