9 अगस्त 2026 को फैजाबाद रोड स्थित बाबियन इन में आयोजित इस समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक संस्कृति के साथ संगीत, नृत्य और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत समारोह के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में उत्साह भर दिया।
खास आकर्षण रहीं तीज से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं। इनमें तीज क्वीन, बेस्ट तीज लुक, मेहंदी डिजाइन, बैंगल स्टाइलिंग, सजावटी पैर, तीज थाली सजावट और लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं मनोरंजक गतिविधियों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर द गैदरिंग कंपनी की संस्थापक श्रीमती रिशु खुराना ने अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि द गैदरिंग कंपनी का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी जुड़ाव, सहयोग और साथ मिलकर उत्सव मनाने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। संस्था भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास जारी रखेगी।
समारोह में बड़ी संख्या में सदस्य और आमंत्रित अतिथि शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
किसी भी इवेंट की कवरेज के लिए या ब्रांड प्रमोशन के लिए आज ही संपर्क करें: 9628606263

