लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तिरंगा वितरण से देशभक्ति का संदेश, प्रेमानंद फाउंडेशन ने शुरू किया अभियान

 


लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेमानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में 12 अगस्त 2026 को तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी पुलिया स्थित फाउंडेशन कार्यालय सहित लखनऊ के विभिन्न स्कूलों एवं फुटप्रिंट केंद्रों पर एक साथ किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रेमानंद फाउंडेशन की अध्यक्षा बरखा पांडेय एवं सचिव अनिरुद्ध निगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोगों को तिरंगा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में आचार्य सुधीर कृष्ण शास्त्री, अविनाश त्रिपाठी, शशिकांत शर्मा, मनीष पांडेय एवं जितेंद्र सिंह सहित फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही। विभिन्न स्कूलों के बच्चे, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र की महिलाएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुईं।


फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और आमजन को राष्ट्रप्रेम के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया।


प्रेमानंद फाउंडेशन के सचिव अनिरुद्ध निगम ने कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों एवं फाउंडेशन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।