लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विधानमंडल पेंशनर्स का युवा शक्ति एवं स्वाधीनता दिवस सम्मान समारोह संपन्न

 




युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान


लखनऊ। विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान की ओर से युवा शक्ति एवं स्वाधीनता दिवस सम्मान समारोह का आयोजन विधान भवन, लखनऊ के सभा कक्ष संख्या-80 में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीपी शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पणा यादव उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सदस्य बाल सेवा आयोग श्रीमती अनीता अग्रवाल, जयपुर से श्री गोविंद जांगिड़, चंडीगढ़ से सुश्री बबीता शर्मा, विधानसभा की अनुसचिव श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, हास्य योगी श्री शिवराम मिश्रा, नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के अध्यक्ष श्री रामपाल शर्मा तथा पर्यावरणविद् श्री कृष्णा राय मौजूद रहे।


समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ज्योतिषाचार्य श्री के.डी. त्रिपाठी, श्री मंतोष योगाचार्य, डॉ. रूपाली राठौर इंदौर, श्री बृजेश कुमार जयपुर, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती पूजा उपाध्यक्ष, श्रीमती बंदिता सिंह, एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव श्री सचिन तिवारी, श्री राहुल गुप्ता हिंदू महासभा, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती निधि रस्तोगी, श्रीमती मंजू यादव मुख्य संपादक विधान परिषद, कुमारी अनिभा सैनी, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी आईएएस, एमडी पीसीएफ तथा डॉ. अरुण भरारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।


युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा : अर्पणा यादव


मुख्य अतिथि श्रीमती अर्पणा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ऊर्जा है। युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में श्रीमती मधु तांबे, पूर्व उपनिदेशक सूचना विभाग, डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. हरिप्रकाश अग्रवाल, श्रीमती कनकलता निगम, श्रीमती अलका शर्मा, बाबा चंद्रशेखर सिंह हिंदू महासभा, श्री मनमोहन यादव, कुमारी मधुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती अंकिता, सुश्री शिक्षा दीक्षित, श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्री उमेश चंद्र वर्मा, श्री पुरुषोत्तम लाल सोनी, श्वेता कर्नाटक, श्रीमती रजनी मिश्रा, सुश्री बबीता शर्मा चंडीगढ़, श्री दीपक जांगिड़ जयपुर, श्रीमती आरती पटेल, मयंक कनौजिया एवं मीना गौतम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वाधीनता आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।


सुंदरकांड और नशामुक्ति अभियान का संकल्प


हास्य योगी श्री शिवराम मिश्रा ने निशुल्क सुंदरकांड आयोजन के लिए स्वयं को समर्पित करने की घोषणा करते हुए सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया।


पर्यावरणविद् श्री कृष्णा राय ने वृक्षारोपण अभियान एवं नशामुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।


स्वाधीनता आंदोलन के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण किया।


अंत में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीपी शर्मा ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सभा विसर्जन की घोषणा की। सम्मान समारोह के आयोजक डॉ. विवेक शर्मा एवं श्री गोविंद जांगिड़ रहे।


गेट नंबर-7 के सामने हुआ भंडारा


कार्यक्रम से पूर्व विधानसभा के गेट नंबर-7 के सामने श्री रामपाल शर्मा के सौजन्य से भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


— अलका शर्मा

मीडिया प्रभारी