लखनऊ। विधान भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विधान मण्डल पेंशनर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. शर्मा ने शिक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ की सेक्शन ऑफिसर वंदना सिंह को उनके सेवा एवं राष्ट्रहित में योगदान के लिए ‘राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान वंदना सिंह को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में विधान भवन एवं शासन से जुड़े कई अधिकारी, सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मंजू यादव, मुख्य संपादक, विधान भवन, लखनऊ, डॉ. उमेश चन्द्र वर्मा ‘आदित्य’, उप सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अंकिता त्रिपाठी, अनुसचिव, विधानसभा, शिक्षा दीक्षित, विधानसभा, तथा रूप चन्द साहू, संगठन सचिव, विधान मण्डल पेंशनर संस्थान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. अल्का शर्मा, निदेशक/मीडिया, राज्य विधान मण्डल पेंशनर्स संस्थान, डॉ. विवेक शर्मा, अध्यक्ष/निदेशक, तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट/राज्य विधान मण्डल पेंशनर्स संस्थान से जुड़े प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में स्वाधीनता आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति पर संदेश
समारोह में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
वहीं युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और स्वस्थ, शिक्षित एवं संस्कारवान युवा ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में सम्मान, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और युवा जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों का संदेश एक साथ देखने को मिला।
सत्यबन्धु भारत | लखनऊ

