लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवध एकेडमी और ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

अवध एकेडमी ज़राहरा 

अवध एकेडमी ज़राहरा 

ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल अमराई गांव 

ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल 

ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल अमराई गांव 


लखनऊ। इंदिरा नगर के जरहरा रोड स्थित अवध एकेडमी और अमराई गांव स्थित ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के पर्व को यादगार बनाया।

समारोह में सत्यबन्धु भारत समाचार पत्र के संपादक संतोष कुमार पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का एहसास कराता है। विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

अवध एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं ब्रेनियक इंटरनेशनल स्कूल, अमराई गांव में प्रबंधक ए.के. पोरवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सत्यबन्धु भारत, लखनऊ।