लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लखनऊ: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीहनुमत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ



सत्यबन्धु भारत। लखनऊ। विकास नगर स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित श्रीहनुमत कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।


कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए नगर क्षेत्र से आश्रम परिसर तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” एवं “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।




इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्री सिद्धबली हनुमान जी महाराज के सानिध्य एवं श्रीमहंत अयोध्याशरण जी महाराज के मार्गदर्शन में महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजन में संरक्षक मंडल के सदस्य—श्री एस.पी. पांडेय, श्री एस.के. मिश्रा, श्री विपिन निगम, श्री अरुण कुमार मिश्रा, श्री अनंत कुमार श्रीवास्तव, श्री राकेश गुप्ता, श्री अनुज कुंदेलिया, श्री अनिल जैन, श्री संदीप बाजपेई, श्री हनुमंत सिंह एवं श्री परणी लाल—की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, संयोजक राकेश कुमार मिश्रा पांडेय, महासचिव नारायण दत्त शुक्ला, संगठन सचिव अभिषेक जैन ‘गुड्डन जी’, सहसंयोजक आशुतोष मिश्रा, व्यवस्थापक आचार्य अमित शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष विजय प्रकाश शुक्ला, तेज कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार गुप्ता एवं मोनिका निगम, उपसचिव संजय श्रीवास्तव, रीना सैनी, ओम शुक्ला, संयुक्त सचिव योगेश चतुर्वेदी, राहुल अग्रवाल, ज्योति सिंह, विनय मौर्य, स्वागताध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई व राजेश अवस्थी सहित सहयोगीजन—ऋषि तिवारी, शशांक तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक लोधी, मो. आरिफ, शमीम अहमद एवं कुमार अविनाश श्रीवास्तव—ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


महोत्सव के अंतर्गत 14 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक श्रीहनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ महामंडलेश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के पूज्य स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।


19 अप्रैल 2026 (रविवार) को महोत्सव का समापन प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं।