सहारनपुर की एक युवती ने अपनी महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में काम करती हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें कह रही हैं- टीका लगाकर ड्यूटी पर जाने पर मुझे परेशान किया गया। मुझसे कहा गया कि टीका लगाकर ड्यूटी पर नहीं आ सकती।
मुस्लिम स्टाफ 5 बार नमाज पढ़ने जाता है। लेकिन, अगर अपने देश में हिंदू रहकर टीका नहीं लगा सकती तो फिर पाकिस्तान में रहना ठीक है। 15-20 हजार की नौकरी के लिए हिंदुत्व नहीं खत्म कर सकती। अब मैं यह नौकरी छोड़ रही हूं। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत भी सौंपी है।

जानिए क्या है पूरा मामला..
चंचल त्यागी सहारनपुर की रहने वाली हैं, जिन्होंने अपनी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। -
चंचल त्यागी सहारनपुर की रहने वाली हैं, जिन्होंने अपनी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मेरी PCM मुस्लिम हैं, कहती हैं- यहां टीका अलाउ नहीं है चंचल त्यागी सहारनपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने करीब 5 मिनट के 2 वीडियो जारी किए हैं। इसमें बताया- मैं दिल्ली टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया कंपनी में बतौर असिस्टेंट काम करती हूं। मुझे जॉब करते हुए ढाई साल हो चुके हैं। मैं रोज टीका लगाकर ड्यूटी पर जाती हूं। मुझे कभी किसी ने कुछ नहीं कहा। अब हमारी सीनियर PSM मुस्लिम हैं, जो मुझे कहती हैं कि टीका लगाना अलाउ नहीं है।
मैंने कहा- मैडम मैं कई साल से पूजा-पाठ करके टीका लगाने के बाद ही अपना काम-काज शुरू करती हूं। इस पर उन्होंने कहा कि टीका लगाना ग्रूमिंग में अलाउ नहीं है। मैंने कहा कि टीका लगाना नहीं छोड़ सकती। तब से उन्होंने मुझे टॉर्चर करना शुरू कर दिया।
हमारे DM नए आए हैं। उन्होंने छुट्टी वगैरह को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वॉशरूम जाने पर भी पूछताछ होने लगी। अब मेरी लोकेशन चेंज करवा दी गई। जबकि मुझे कई एप्रिसिएशन लेटर मिल चुके हैं। पैसेंजर के फीडबैक भी मुझे लेकर काफी अच्छे रहे हैं। मैंने कुछ कहा नहीं। इन्होंने मेरी शिफ्ट भी बदलवा दी। मेरी 8 घंटे की ड्यूटी के बावजूद मेरा हाफ-डे लगवा रहे हैं।
मुस्लिम स्टाफ 5 बार नमाज जाता है, मैं टीका भी नहीं लगा सकती चंचल त्यागी ने कहा- मैंने मां के इलाज के लिए मैंने छुट्टी ली, वो छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई। यहां तक कि मेरी दिवाली की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई।
मुस्लिम स्टाफ दिन में 5 बार नमाज पढ़ने चला जाता है। तो फिर मैं पूछना चाहती हूं कि इन लोगों को मेरे टीका से क्या दिक्कत हो रही है? अब ये मामला मेरे टीके और स्वाभिमान का है, इसलिए मुझे नौकरी छोड़नी पड़ेगी। मैं एक कट्टर हिंदू हूं। इसलिए 15-20 हजार की नौकरी के लिए हिंदुत्व खत्म नहीं कर सकती।
इस पूरे मामले में PSM ने क्या कहा....
मैंने टॉर्चर नहीं किया, कंपनी की गाइडलाइन के लिए कहा PSM महजबीन ने कहा- टॉर्चर जैसा कुछ नहीं हुआ है। वो एविएशन में कस्टमर सर्विस एजेंट हैं। उनकी एक यूनिफॉर्म होती है, जो कंपनी का मैनेजमेंट तय करता है। उसके लिए उन्हें कहा गया। ग्रूमिंग गाइड लाइन में माथे पर टीका अलाउ नहीं होता है। इसमें किसी को परेशान करने जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहां शिकायत की है, ये भी मेरी जानकारी में नहीं है। वो 6 महीने में सिर्फ 1 या 2 बार मुझसे मिलने आई हैं। क्या इतने कम वक्त में किसी को टॉर्चर किया जा सकता है? जिस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करके वो आई हैं, उसी गाइडलाइन को पढ़कर मैं भी जॉब कर रही हूं। मैं भी यहां हिजाब नहीं पहन सकती हूं। तो क्या मैं कहीं शिकायत करने जाती हूं?