केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा आज कटिहार में है। इस दौरान उन्होने कहा कि पहले तो सिर्फ लड़कियों के साथ लव जेहाद होता था, अब लड़कों के साथ भी हो रहा है। थूक जेहाद और लैंड जेहाद भी देख लिया। यात्रा पर सवाल उठाने वालों पर भी उन्होने निशाना
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह भागलपुर से किशनगंज तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। भागलपुर से 18 अक्टूबर को शुरू हुई यात्रा कटिहार पहुंच गई है। इस दौरान गिरिराज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। और जो लोग उनकी यात्रा पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनको जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को मेरी बातों पर आपत्ति है, मैं उनसे अनुरोध करता हूं, कि वे 10 दिनों के लिए कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में आकर रहें, तब उन्हें पता चलेगा कि 'लव जिहाद' क्या है?
गिरिराज सिंह ने कह कि पहले तो सिर्फ लड़कियों के साथ लव जेहाद होता था, अब लड़कों के साथ भी हो रहा है। थूक जेहाद और लैंड जिहाद तो हम देख ही चुके हैं। अब तो 'शिक्षा जिहाद' है। मेरी संस्कृति, संपदा, जमीन और धर्म, सभी खतरे में हैं। इसलिए आज मैं हिंदुओं से कह रहा हूं कि अपने धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। सभी को एकजुट रहना चाहिए। संगठित हिंदू ही सुरक्षित हिंदू हैं, बंटोगे तो कटोगे, इसलिए एक रहोगे तो नेक रहोगे।

