लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एक्टर सोनू सूद ने विमान यात्री की Real Hero बनकर बचाई जान



एक्टर सोनू सूद ने विमान यात्री की बचाई जान, दिया CPR

मामला दुबई एयरपोर्ट का है। ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनू सूद, दुबई के इमिग्रेशन काउंटर पर इंतजार कर रहे थे कि तभी एक शख्स वहां पर बेहोश होकर गिर पड़ा। वो शख्स पूरी तरह से बेसुध हो गया और ये देख आस पास के लोग एक दम से हैरान परेशान हो गए। हालांकि सोनू ने उस वक्त फुर्ति दिखाते हुए तुरंत उस शख्स के सिर को सहारा देते हुए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। जिसके कुछ मिनटों बाद उसे होश आ गया।

सोनू सूद की इस तेजी और फुर्ति से उस शख्स की जान बच गई, और वहां मौजूद लोग और मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने भी एक्टर की तारीफ की। वहीं उस व्यक्ति ने भी सोनू सूद को धन्यवाद किया।