लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शराब की लत से छुटकारा दिलायेगे ये चार रामबाण टिप्स, इन्हें अपनाए

शराब की तलब को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय




शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे यह नहीं पता होगा कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हो सकता है लेकिन फिर भी लोग शराब को अमृत समझकर पीते है। एक बार शराब पीने की लत लग जाती है तो उसे छोड़ पाना बहुत ही मुश्क‍िल हो जाता है. इंसान बहुत बार चाहता तो है कि वह इस गंदी आदत को छोड़ दे लेकिन उसका खुद पर नियंत्रण ही नहीं रह जाता. पहले तो इंसान मजे के लिए लोगो की देखा देखी शराब का सेवन करना प्रारंभ करता है और फिर ये उसकी आदत बन जाता है।


किसी भी नशे को लत बनने में वक्त नहीं लगता है और फिर एक समय ऐसा आता है जब इंसान इसकी चंगुल में फंसकर तिल-तिल कर मरने लगता है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपनी इस लत पर काबू पाएं.


हालांकि कई ऐसे मामले हैं जिनमें लोगों ने इस बुरी आदत पर जीत पाई है लेकिन उनका प्रतिशत बहुत ही कम है समाज में । इतना जरूर है कि इसके लिए बहुत अधिक संयम और धैर्य की जरूरत होती है. कुछ मजबूत इच्छा शक्ति के लोग किसी न किसी घटना से प्रभावित होकर स्वयं ही नशे की लत को छोड़ देने में सफल हुए है और कई लोगों ने मानसिक चिकित्सकों की  मदद से इसे छोड़ा है. बाजार में कई ऐसी दवाइयां भी मौजूद हैं जो ये दावा करती हैं कि उनके इस्तेमाल से नशे की लत छूट जाती है लेकिन इसकी सफलता का प्रतिशत भी बहुत कम ही है शेष में असफलता ही मिलती है.



अगर आपको भी शराब के नशे की लत है तो सबसे पहले आपको खुद को सकरात्मक बनाने की जरूरत है. आप चाहें लाख दवाइयां या फिर डॉक्टरी सलाह ले लें पर जब तक आपका मन मजबूत नहीं है, आप कुछ भी नहीं कर सकते.


जब भी आपको शराब की लत सताए, आप ये उपाय अपना सकते हैं:


1. किसी दूसरे काम में खुद को उलझाने की कोशिश करें

यह बेहद कारगर और भरोसेमंद उपाय है. अगर आपको शराब पीने की तलब महसूस हो रही है तो सबसे पहले खुद को किसी दूसरे काम में उलझाने की कोशिश कीजिए. आप चाहें तो पास के ही किसी पार्क में टहलने जा सकते हैं, किताब पढ़ सकते हैं या फिर व्यायाम का सहारा ले सकते हैं.


2. अपनों के साथ वक्त बिताएं

शराब की लत छोड़ने के लिए अगर आप अपनों की मदद लें तो और भी अच्छा रहेगा. जब भी आपको शराब पीने की लत महसूस हो अपनों के बीच बैठ जाइए और उनके साथ समय बिताने की कोशिश कीजिए. धीरे-धीरे आपका खुद पर काबू बढ़ने लगेगा और आप एक बेहतर जिंदगी की ओर बढ़ चलेंगे.

3. अतिरिक्त मात्रा में शुगर लेकर

कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों को शराब की तलब और शु्गर खाने की इच्छा के बीच अंतर ही नहीं समझ आता है. ऐसे में अगर आपको शराब पीने की लत महसूस हो रही हो तो आप किसी शुगर ड्रिंक का भी सहारा ले सकते हैं.


4. निश्च‍ित अंतराल पर खाना

इस तरह की समस्या से जूझने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि जब वे भूखे होते हैं तो उन्हें शराब पीने की तलब ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में इससे पहले कि शराब पीने की लत आप पर हावी हो, कोशि‍श कीजिए कि आपका पेट कभी भी खाली नहीं होने पाए. इसके अलावा प्रतिदिन के हिसाब से 6 से 8 गिलास पानी पीना भी बहुत जरूरी है..



श्रीमती नीतू वर्मा,

जिला मद्य निषेध अधिकारी, लखनऊ