लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी टीम ने दी दबिश,अवैध शराब बरामद

 




सत्यबन्धु भारत



हरदोई। प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 नेहा सिंह ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा बुधबार को थाना बघौली के ग्राम मनिन्दरपुरवा, एनुआ  थाना पिहानी के ग्राम हिन्दू नगर, चिरहुला, थाना कासिमपुर के ग्राम कहचारी, बिंदौरा, थाना लोनार के सवायजपुर कंजरपुरवा में आबकारी एवम संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई, दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 185 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 450 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए।