लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दरिंदगी-आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार,आरोपी गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत




कासिमपुर,हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण के बाद आठ साल की एक मासूम के साथ गांव के बाहर सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर जान से मारने का प्रयास भी किया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार के लिया।


जानकारी के मुताबिक कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान गांव का ही नन्हे वर्मा बेटी को उठाकर गांव के बाहर तालाब किनारे खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची के घर में न होने पर मां ने बच्ची को खोजना शुरु कर दिया। उसी दौरान बच्ची की चीखपुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। और घायल बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। एएसपी (पूर्वी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी नन्हें वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा रही है।