लोकनृत्य की सम्राज्ञी आदरणीय विनिता दोहरे जी तथा मयुरेश जी तिवारी (सी सी आर टी भारत सरकार, संस्कृती मंत्रालय द्वारा फेलोशिप प्राप्त) दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृती मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मध्यप्रदेश( सागर )में गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत डॉ प्रशांत गायकवाड जी को अंगवस्त्र , शाल श्रीफल मिठाई देकर सम्मानित किया।आदरणीय विनिता जि ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थी बच्चों को प्रशांत गायकवाड जी का परिचय करवाया। उसके बाद डॉ प्रशांत बच्चों से रूबरू हुए तथा ऊनको अलग अलग तरीके से लय और ताल की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थी बच्चों ने गायकवाड जी के आगे लोक नृत्य की सराहनीय प्रस्तुती देकर सभी की वाह वाही लुटी। सभी प्रशिक्षणार्थी यो के भविष्य के लिए आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जीने शुभकामनाये दी।

