लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

'सिने टॉकीज' में सिने सृष्टि भारतीय दृष्टि' रहा यादगार :निशि सिंह



संस्कृति मंत्रालय और संस्कार भारती द्वारा आयोजित मुंबई में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी 'सिने टॉकीज' में  सिने सृष्टि भारतीय दृष्टि' में एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेना अत्यंत गर्व का विषय था। उद्घाटन सत्र में श्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मुख्य अतिथि और पद्मश्री आशा पारेख जी, पद्मश्री श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी (प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और अभिनेता) श्री सच्चिदानंद जोशी जी थे। डॉ सुहास पेडनेकर, कुलपति मुंबई विश्वविद्यालय।



प्रसिद्ध निर्देशक, निर्माता, गीतकार जैसे, ओम राउत (ताना जी फेम) लोकप्रिय गीतकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी, लोकप्रिय गीतकार श्री मनोज मुंतसिर, शोमैन सुभाष घई, प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक निर्देशक सुदीप्तो सेन, श्री नीतीश भारद्वाज आदि मुख्य वक्ता और विशिष्ट अतिथि थे। इन सभी समाज के विभिन्न हीरो के सानिध्य में समय व्यतीत करना यह एक यादगार अविस्मरणीय अनुभव था

बतौर एक कलाकार अन्य जन स्पर्शी कलाकारो के अनमोल अनुभवो को सुनना जानना व उनके साथ एक समय में एक जगह पर समय व्यतीत करना अपने आप में बेहद उत्साहवर्धक और कभी न भूल पाने वाला वक्त रहा - निशि सिंह