सत्यबन्धु भारत
हरदोई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार भारी पुलिस बल के साथ नगर में अवैध पार्किंग स्टैण्ड के विरुद्ध अभियान चलाया गया और वाहनों की चेकिंग करने के साथ अवैध स्टैण्ड संचालकों को तत्काल स्टैंड हटाने के निर्देश दिए और कहा कि वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने कहा कि बिना वैध परमिट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही।

