93% प्लास्टिक गंगा से पैक कर जाता है समुद्र में
लखनऊ. गंगा गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए लखनऊ में हुई बैठक कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा तय करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व गंगा समग्र के समन्वय राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने राजधानी में डेरा डाल दिया है ,
कार्यक्रम के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं की पहली बैठक रहमानखेड़ा चिनहट में सम्पन्न हुई ,
रामाशीष जी ने अपने उद्बोधन में कहा की गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए हमे खुद से सजग होना पड़ेगा सरकार और ग़ैरसरकारी संस्थानो के लगने के बाद भी 93% प्लास्टिक गंगा से बह के समुद्र में जाता है बिना जन संवेदना और जागरूकता के कोई ताक़त नदियों को निर्मल और अविरल नहीं कर पाएँगी इसका उदाहरण दिल्ली में यमुना है यमुना का रंग दिल्ली में नाले का रंग हो गया है , नदियों मे जाने वाले अपशिष्ट की मात्रा बढ़ी और विभिन्न कारणों से मोक्षदायनी निर्जीव स्तिथि में पहुँच गयी ।
गंगा से जुड़े प्रदेशों से 600 प्रमुख कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी के मर्गदर्शन में तीन दिन प्रशिक्षित होंगे
रामाशीष जी ने मोहित मिश्रा को सह संयोजक गंगा समग्र बनाया और इस कार्यक्रम की विशेष ज़िम्मेदारी दी
इस कार्यक्रम में अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर प्रख्यात ज्योतिर्विद डॉ बिपिन पाण्डेय कार्यक्रम के संयोजक मनु सिंह मनीषा ने की इस कार्यक्रम में नवलेश सिंह , अखिलेश्वर नाथ पाण्डेय , बालमकुंद परिहार , आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संघ का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा समग्र का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन ( राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम ) 15,16,17 अप्रैल को लखनऊ में होगा ,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2024 लोकसभा चुनाव के पहले गंगा के माध्यम से पाँच राज्यों में व्यापक भावनात्मक जनसम्पर्क करने जा रही है ,
उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश , दिल्ली , बिहार , झारखंड और पश्चिम बंगाल तक गंगा को निर्मल करने के लिए कमर कस लिया है


