लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2022 से मुंबई में नवाज़ी जाएंगी अंकिता अवस्थी




लखनऊ। अंकिता अवस्थी को मिलेगा प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड बता दे कि अंकिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ की रहने वाली हैं। अंकिता वर्तमान मे दानवीर फाउंडेशन की अध्यक्ष एवम कन्यादान फाउंडेशन की उप स्टेट एडवाइजर है।


अंकिता समाज सेवा के विभिन क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिनमे से मुख्य क्षेत्र निम्न है अंगदान(जिसमे 150 लोगो को अंगदान की प्रतिज्ञा करवाई है) , कन्यादान(अब तक 56 बहन बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुके है), वृषा रोपण, मासिक धर्म, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर अभियान, महिला सस्थिक्तकरण एवम अन्य कार्य समाज हित में कर रही है।


वो जरूर मंद लोगो को भोजन उपलब्ध कराना हो या, कोविड 19 की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना हो, मास्क वितरण से लेकर, घर -घर जाकर सैनिटाइजर वितरण करना ही क्यो न हो अंकिता ने अपना पूर्ण सहयोग दिया हैं। जिसके लिए अंकिता को विभिन कार्यक्रमो मे सम्मानित भी किया गया हैं।


उसी कड़ी में अंकिता अवाथी के समाज सेवा भाव को देखते हुए, समाज सेवा के क्षेत्र मे, यगिस्तान फाउंडेशन द्वारा प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड के लिए नामित किया गया हैं। बता दे कि हर वर्ष यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा देश भर मे समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वालो लोगों को उनके कार्य के आधार पर सम्मानित किया जाता हैं। यह पुरुस्कार मुंबई मे 7 जनवरी को दिया जाएगा।