लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

विद्यालय परिसर में साफ सफाई न होने से परिजनों में आक्रोश



सत्यबन्धु भारत अरविंद शुक्ला

हसनगंज ,उन्नाव। तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधान रचना पत्नी मनोज की दबंगई बार-बार देखने को मिल रही है जी हां हम बात कर रहे हैं उन बच्चों की जो बच्चे शिक्षा लेने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय जिनदासपुर जाते हैं। लेकिन उन बच्चों की जिंदगी राम भरोसे है। क्योंकि वहां पर ग्राम प्रधान की दबंगई के आगे कुछ भी नहीं चलता प्रधान जो चाहता है। वही होता है 
क्योंकि 5 साल के लिए उनको कमान जो सौंप दी गई है।

आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत जिनदासपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक अद्भुत करिश्मा आपने तो बहुत सुना होगा कि शकरकंदी खेतों में बोई जाती है लेकिन यहां का जंगल देखकर लगता है। कि शकरकंदी यहीं पर लगाई गई है। साफ सफाई न होने से परिजनों में आक्रोश है।
योगी सरकार ने स्कूल खोलने का आदेश तो दे दिया है। लेकिन साफ सफाई का जायजा क्यों नहीं लिया गया। क्योंकि वहां पर उन गरीब के बच्चे जाते हैं। जो प्राइवेट स्कूलों में नहीं पढ़ा सकते।