लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

वन विभाग के पौधो को सुरक्षित रखने वाले सीमेंट के पोल खोदकर अपनी निजी काम के लिए उठाया

 ग्रामीणों ने वन विभाग  अधिकारियों से की शिकायत




सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। आसीवन ब्रांच से निकली नहर  चाँदपुर झलिहाई गांव के पास नहर की पटरी की किनारे वन विभाग के कर्मचारियों ने 2017 में लाखों पौध रोपण किए जिसे सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग ने पौधो के किनारे किनारे सीमेंट के पोल लगा कर तार से घेरा बंदी कर दी ताकि पौध सुरक्षित रहे लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने 200 सीमेंट के पोल खोदकर अपन ी निजी काम के लिए उठा ले गए ग्रामीणो ने वन विभाग को फोन कर सूचना दी 72 घण्टे बाद भी वन विभाग ने कार्यवाही नही की
हसनगंज तहसील के आसीवन ब्रांच से निकली चाँद पुर झलिहाई नहर पटरी के किनारे 2017 में लाखों अलग अलग प्रजाति के पौध रोपण किये गए पौध को सुरक्षित रखने के लिए सीमेंट के हजारों पोल लगाए गए लेकिन गांव के ही अमित कुमार ने कई मजदुरो को डालकर सीमेंट के पोल खुदवा कर अपने खेतो के किनारे लगवाने लगे ग्रामीणो ने वन विभाग के दरोगा शैलेन्द्र पाण्डेय को फोन कर सूचना दी लेकिन 72 घण्टे बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर जाना मुनासिब नही समझा 
 
 क्षेत्रीय वन दरोगा शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दी थी जिसपर अमित के खिलाफ तहरीर दी गई  है शाम तक एफआईआर दर्ज हो जाएगी