T20 World Cup 2021 India vs Pakistan : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान टीम के बीच महामुकाबला अब खत्म हो चुका है। पाकिस्तान टीम ने इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को हराया है। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया। विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 151 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना विकेट खोए मैच जीता।
बता दें कि विराट कोहील ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ओपनर मोहम्मद रिजवान ने 79 रन और बाबर आजम ने 68 रन बनाए।
कप्तान कोहली का अर्धशतक नहीं आया काम
टीम इंडिया के लिए इस महामुकाबले में टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी लेकिन कुछ खास नहीं कर सकी। रोहित शर्मा पहने ही ओवर में बिन रन बनाए आउट हो गए। वहीं इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली पर शाहीन ने केएल राहुल को 3 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव 11 रन पर गिरा। वहीं कप्तान कोहली के साथ साथ मिलकर पारी को संभालते हुए रिषभ पंत ने 53 रन की साझेदारी की। विराट ने 45 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। 57 रन पर कोहली ने भी शाहीन के शिकार हुए।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस राउफ, शाहीन अफरीदी।
