
सत्यबन्धु भारत
IPL New Team : क्रिकेट प्रेमी 24 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होने वाला है। दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। वहीं इसके अगले दिन यानी 25 को इंडियन प्रीमियर लीग की 2 नई टीमों का ऐलान हो सकता है। आईपीएल में अगले 8 की जगह 10 टीमें खेलने वाली है। फैंस यह जानने के लिए बेसब्र है कि 2 नई टीमें कौन सी होने वाली है।
क्रिकबज के अनुसार, करीब 20 पार्टी ने 2 नई फ्रेंचाइजियों के लिए निविदा के आमंत्रण डॉक्यूमेंट को खरीदा है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद नई टीमों के ऐलान की प्रकिया शुरू हो सकती है ।हाल ही में बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "2023-2027 के चक्र के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स टेंडर दो नई आईपीएल टीमों की नियुक्ति के तुरंत बाद जारी किया जाएगा, जिसकी घोषणा 25 अक्टूबर 2021 को की जाएगी।"नई टीम का बेस प्राइज लगभग 2 हजार करोड़ है।
नई टीम का बेस प्राइज लगभग 2 हजार करोड़
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, ‘‘कोई भी कंपनी 75 करोड़ रुपये देकर बोली दस्तावेज खरीद सकती है। पहले दो नई टीमों का आधार मूल्य 1700 करोड़ रुपये रखने पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये करने का फैसला किया गया है।” बता दें कि इस दस्तावेज को खरीदने के लिए कंपनी खरीदने के लिए कंपनी का सालाना टर्नओवर 3000 करोड़ से अधिक होना चाहिए।
