
पटना। दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली पवन एक्सप्रेस पर राजनगर-खरौली के बीच कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे वातानुकूलित पेंट्री कार के शीशे टूट गए। पेंट्री कार में खाना बना रहे कर्मचारी हादसे में बाल-बाल बचे।
पत्थर स्पीलर बोगियों के खिड़कियों पर भी चले। पूरे ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रेन में स्कोर्ट कर रहे जवान को पत्थर लगते-लगते बच गया। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत दरभंगा व समस्तीपुर में की है।
बताया जा रहा है कि राजनगर-खझौल के बीच रेल गुमटी संख्या 22 पर ये घटना हुई है। उस वक्त ट्रेन की स्पीड भी काफी ज्यादा थी। पेंट्री कार का शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये अभी पता नहीं चल पाया है कि पत्थर क्यों और किसने चलाए हैं।
