लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

माइनर में वाइक लेकर गिरा चालक,मौत

पिहानी में एक्सीडेंट से हो चुकी हैं मंगलवार को चार की मौत


सत्यबन्धु भारत

पिहानी,हरदोई। विकास खण्ड पिहानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रैंगाई व जरौना रोड पर एक वाइक अनियंत्रित होकर माइनर में गिर गई।माइनर में भरे पानी के कारण वाइक सवार उसमें से निकल न सका और मौके पर ही मौत हो गई।मृतक का भाई घायल हो गया। हलका इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हलका इंचार्ज अनिल कुमार सिंह के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक जरौना निवासी शिशुपाल बाल्मीकि व लल्ला बाल्मीकि बाइक से गांव आ रहे थे।रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर माइनर में  जा गिरी।शिशुपाल के माइनर  में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।मृतक शिशुपाल का भाई लल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक शिशुपाल अविवाहित था।