सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बांगरमऊ क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलटने से सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें बांगरमऊ अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जनपद जौनपुर के थाना मछलीशहर के मोहल्ला बहनहीत निवासी भरतेन्द्रू विमल(40)पुत्र ओमकार उपाध्याय,पत्नी सोनी(30)व दो पुत्र
यशवर्धन(14), पार्थ (10 ) व साथी रमेश यादव पुत्र रामचन्द्र निवासी गहरपारा थाना सुजान गढ़ जनपद जौनपुर के साथ दशहरा की छुट्टियों के चलते कार द्वारा दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे तभी बांगरमऊ क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 232 गांव देवरी के निकट उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई इस घटना में सभी लोग घायल हो गए घटना की सूचना पर यूपी डाक की टीम द्वारा सभी लोगों को बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से
उन्हें रेफर कर दिया गया है।
