लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रक-डीसीएम की आमने-सामने भिडंत में डीसीएम चालक की मौत

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

सुरसा,हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के पचकोहरा में बुधवार की सुबह तड़के ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें उत्तराखंड के उधम सिंह नगर कोतवाली के रुद्रपुर खेड़ा निवासी डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सुरसा थानाक्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास तड़के ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गईं। जिसमें डीसीएम चालक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर रुद्रपुर खेड़ा निवासी नसीम अहमद उर्फ पप्पी लखनऊ की तरफ जा रहा था। तभी लखनऊ की तरफ से आए लकड़ी लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम चालक नसीम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही सुरसा थानाध्यक्ष अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। डीसीएम चालक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।