सत्यबन्धु भारत
बिलग्राम,हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
जानकारी के मुताबिक बिलग्राम कोतवाली के ऊंची मंगरौली निवासी शिवरतन मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह काम के लिए शिवरतन घर से जा रहा था। रास्ते में कटरा बिल्हौर हाईवे पर कस्बा में ही एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवरतन की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल राजवीर सिंह के मुताबिक मृतक के बेटे दीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
