सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
मल्लावां,हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। वही कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर
सांई निवासी सरोज कुमार वर्मा का मल्लावां चौराहा पर पटेल इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है। बुधवार की देर शाम बाइक से दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में खेमीपुर निवासी विनोद के खेत के पास सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने लूट की नियत से सिर पर वार कर दिया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता की सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की, जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ बिलग्राम भी
मौके पर पहुंचे परिजनों से पूछताछ कर की। मृतक व्यापारी के बड़े भाई मनोज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
