लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई आज



सत्यबन्धु भारत

पिछले तीन हफ्तों से जेल की हवा खा रहे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। बता दें कि मजिस्ट्रेट कोर्ट और विशेष एनडीपीएस कोर्ट दोनों पहले ही आर्यन का जमानत याचिका को खारिज कर चुके हैं। विशेष अदालत द्वारा 20 अक्तूबर को उनकी याचिका खारिज करने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे की टीम ने हाईकोर्ट का रुख किया था और जमानत की अर्जी दायर की थी जिस पर मंगलवार (26 अक्तूबर) को सुनवाई होना तय किया गया था।

वहीं माना जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आर्यन खान समेत सभी आरोपियों की जमानत का विरोध करेगी। वहीं मुमकिन है कि जमानत पर सुनवाई से पहले NCB के वकील वो दोनों एफिडेविट हाईकोर्ट के सामने रखें जो उन्होंने सोमवार को सेशंस कोर्ट में दाखिल की थी।

एक एफिडेविट जिसमें एनसीबी हाईकोर्ट को बताएगी कि कैसे गवाहों को और पंचनामा करने वालों को प्रभावित किया जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि NCB हाईकोर्ट में समीर वानखेड़े का भी मुद्दा उठाएगी कि कैसे जांच कर रहे अधिकारी को धमकी दी जा रही है और धर्म के नाम पर उसके परिवार को टारगेट किया जा रहा है।