लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अनियंत्रित बाइक पीछे से मैजिक में जा घुसी, हादसे में दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के संडीला मार्ग पर अनियंत्रित बाइक मैजिक के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर निवासी रामजीवन व विजय पाल पुत्रगण बुद्धा दोनों बाइक से बांगरमऊ आए थे । काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे । रास्ते में बेहटा मुजावर के निकट आगे चल रही  टाटा मैजिक  के चालक ने सड़क पर ब्रेकर के चलते अचानक  गाड़ी धीमी की । तभी पीछे चल रही  रामजीवन की बाइक मैजिक के पिछले हिस्से से टकरा गई । हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए  । घायलों को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।