सत्यबन्धु भारत। रजत अवस्थी
बीघापुर, उन्नाव। उन्नाव- लालगंज हाइवे पर थाना क्षेत्र के कैचीमोड तिराहे के निकट डम्फर की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डम्फर चालक डम्फर छोड़कर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक को पीएचसी ले आई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के इंदेमऊ निवासी शिवाकांत 26 वर्ष पुत्र प्रेम शंकर प्रजापति कस्बा स्थित एक पैथोलॉजी में कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह घर से कस्बा आ रहा था। कैचीमोड तिराहे के पास डम्फर को ओवरटेक करने के चक्कर मे बाइक सवार युवक डम्फर से टकरा गया और हेलमेट न पहनने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर चालक डम्फर छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर बीघापुर पीएचसी में लोगों का जमावड़ा
लग गया।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।मृतक की माता रामदुलारी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक जे बी पांडेय ने बताया कि डम्फर चालक मौके से भाग निकला। डम्फर को जब्त कर थाने लाया गया है और वहीं मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
