सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। रिश्तेदारी गए एक ग्रामीण के ताला बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर नगदी जेवर सहित सभी कीमती सामान पार कर दिया गया ।पीड़ित सूचना पर घर पहुंची पीआरवी पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।
गंज मुरादाबाद क्षेत्र के गांव
सुल्तानपुर निवासी सुशील पुत्र नारायण की पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि बड़े पुत्र बाहर के शहरों में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। जिससे घर पर एक पुत्री के साथ घर पर रहता है बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व वह कानपुर क्षेत्र स्थित अपनी बहन के यहां गया हुआ था तभी रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर में घुसकर 11,000 की नकदी सोने-चांदी के जेवर सहित करीब एक लांख का सामान पार कर दिया। शनिवार की शाम घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी
हुई पीड़ित की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है
