लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत



सत्यबन्धु भारत ।मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत शाहजहांपुर-हरदोई हाइवे मार्ग पर सिरदार नगर बैरियर के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ेपुर निवासी छोटे लाल(40)पुत्र नत्थू शनिवार की सुबह हर्रई का नखासा देखने जा रहे थे। इसी दौरान सिरदार नगर बैरियर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित उछलकर रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक मौके से पिकअप लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने दौड़कर देखा, लेकिन जब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।