लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कार और बाइक सवार की भिड़ंत बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल

सत्यबन्धु भारत

बीघापुर ,उन्नाव। नगर पंचायत बीघापुर से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार की विपरीत दिशा से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
 बीघापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी हिमांशु पुत्र सुंदर लाल 22 वर्ष व अर्जुन पुत्र राजकुमार उम्र  20 वर्ष बीघापुर से वापस अपने घर जा रहे थे तभी अमरपुर की ओर से स्विफ्ट डिजायर से आ रहे सौरभ पांडेय पुत्र उमेश पांडेय निवासी मालवीय नगर ऐशबाग लखनऊ की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।