लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल



सत्यबन्धु भारत मुनीश कुमार

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-शाहजहाँपुर हाइवे पर उधरनपुर के पास लखनऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने शाहाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुँचाया एवं कार व चालक को हिरासत में ले लिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के कोठिला निवासी मुनेश (40) पुत्र पूरनलाल अपने पिता के साथ उधरनपुर डी0ए0पी0 स्टोर जा रहे थे।  उधरनपुर के निकट ही हाइवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार UP32 LV 5784 ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि टायर ही फट गया। बहीं दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थित देखते हुए हरदोई रेफर कर दिया गया।