लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रोडवेज बस से टकराई मैजिक,एक की मौत,एक दर्जन से ज्यादा घायल



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

बिलग्राम, हरदोई। जनपद हरदोई के बिलग्राम आईटीआई के निकट सरकारी रोडवेज बस और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि 13 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोमवार की सुबह रोेडवेज की बस बिलग्राम की ओर से सवारियां लेकर कन्नौज की ओर जा रही थी। वहीं सवारियों से भरी एक मैजिक कन्नौज की ओर से बिलग्राम के लिए आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन आईटीआई के निकट पहुंचे तो दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आपस में भिड़ने व लोगों के रोने की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने मैजिक में फसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर क्षेत्राधिकारी बिलग्राम विशाल यादव मय कोतवाली बिलग्राम के फोर्स के पहुंचे। पुलिस ने घायलो को बिलग्राम के सामुदायिक केंद्र भिजवाया जहां मैजिक चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम पारसोला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तेरह लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया,कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।