लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

फेसबुक व इंस्टाग्राम का सर्वर एक सप्ताह में दूसरी बार डाउन, कहा- समस्या को दूर करने में जुटी है टीम



सत्यबन्धु भारत

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के कुछ यूजर्स को शुक्रवार देर रात (भारतीय समयानुसार) एक सप्ताह में दूसरी बार सर्वर डाउन होने के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। इंस्टाग्राम ने बयान जारी कर माफी मांगी है और कहा है कि टीम समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास कर रही है। 

माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा, 'हम जानते हैं कि आपमें से कुछ को अभी इंस्टाग्राम के इस्तेमाल में परेशानियां आ रहीं होंगी। हमें इस बात का दुख है जल्द से जल्द इसे सही करने के लिए काम किया जा रहा है।'

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने भी ट्वीट कर अपने यूजर्स से कहा है कि समस्या को ठीक करने में टीम जुटी हुई है।