सत्यबन्धु भारत
पिहानी,हरदोई। पिहानी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो वारंटियो को गिरफ्तार किया।
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटियों व वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान अभियान के तहत रविवार को पिहानी पुलिस द्वारा दो वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सैनी रविवार को टीम के साथ वारंटियों की धर पकड़
के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दरियाई पुरवा मन्सूरनगर निवासी वारंटी प्रकाश व रामशरण को गिरफ्तार कर लिया। वारंटी को थाने लाकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक के साथ आरक्षी रामकुमार प्रेम नारायण व दीपक शामिल रहे।
