सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के गांव गजौली मे मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गयी l आग लगने से सरिता पत्नी सुशील का घरेलू सामान जलकर राख हो गया
वही साथ में घर पर कुछ नगद रूपए के नोट भी आग की भेंट चढ़ गए।
पीडि़त सरिता ने बताया की उसके पति सुशील जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहकर मजदूरी करते हैँ
और तीन बच्चे हैँ जो स्कूल गए हुए थे l वह घर पर अकेली थी l वही पीड़ित सरिता का कहना हैँ की खाना बनाते समय अचानक घर मे आग गयी l आग लगते ही सरिता ने जोर से चिल्लाने लगी l चिल्लाहट की आवाज सुन व घर के अन्दर से धुआं निकलता देखकर मोहल्लेवासियों ने जाकर देखा तो घर के अन्दर आग लगी हुई थी l मोहल्ले वासियों ने उनके घर पहुंच कर पानी, मिट्टी, मौरंग आदि का प्रयोग कर आग पर काबू पाने प्रयास शुरू कर किया l तब तक घर के कपड़े बिस्तर
व खाद्यान्न सामग्री जलकर राख हो चुकी थी l पीड़ित के मुताबिक लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है l
वही गैस एजेंसी संचालक ने बताया की सिलेंडर लीकेज का आरोप फर्जी है l आग लगने का और कोई कारण हो सकता है l
