सत्यबन्धु भारत। अरविंद शुक्ला
हसनगंज, उन्नाव। आपको बता दें कि पूरा मामला जिला उन्नाव थाना हसनगंज क्षेत्र के ग्राम सैरपुर के निवासी रामासरे पुत्र बलदेव सफाई कर्मी के पद पर पाठकपुर में हैं तैनात,, सुबह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह 9 बजे घर से निकले थे साथ में पत्नी और बच्चे को गाँव के चौराहे पर छोड़ने के लिए ले गए थे वही सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने आमने सामने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे वह सभी लोग घायल हो गए और वहाँ हाहाकार मच गया। आस पास के सभी लोगों ने दौड़ कर उन्हें
उठाने लगे वहाँ पर मौजूद सैरपुर के प्रधान ओम प्रकाश भी मौजूद थे जिन्होंने 108,102 नम्बर एंबुलेंस को फोन किया और सभी लोगों को उठाकर मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया तथा दूसरी तरफ का लड़का मऊ का रहने वाला है जो पूरी तरह से घायल है जिसे डॉक्टर ने उन्नाव रिफर कर दिया जिससे रामासरे को हाथ में और कमर में पैर में भारी चोट आयी है
वहीं पर उनकी पत्नी सुशीला को नाक में खोपड़ी में कमर में अन्य बहुत सी छोट आई है
रामासरे के बेटे राहुल का पैर फ्रैक्चर हो
गया जिससे बेटे और माँ की तबियत नाजुक बनी हुई है जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
