लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस पद से दे डाला इस्तीफा, दो नई IPL टीमों से जुड़ा है मामला



भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को एटीके मोहन बागान के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। आईएसएल टीम बागान का स्वामित्व रखने वाले आरपीएसजी ग्रुप के आईपीएल की लखनऊ टीम खरीदने के दो दिन बाद क्रिकबज ने इस बात की पुष्टि की, कि संभावित हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है

आरपीएसजी ग्रुप के लखनऊ टीम खरीदने के बाद मीडिया में खबरें आई थीं कि बीसीसीआई अध्यक्ष और कंपनी के निदेशक के तौर पर हितों के टकराव की सम्भावना बनती है, जिसे देखते हुए गांगुली ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। गांगुली को लगता है कि उनके अध्यक्ष रहते हुए अगर वे इस ग्रुप के साथ रहेंगे तो निष्पक्ष काम करने में उन्हें दिक्कत हो सकती है।

बता दें कि संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की, जबकि सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को पाने के लिए 5625 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। गोयनका दो साल के लिए पुणे फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) के मालिक रहे चुके हैं।