सत्यबन्धु भारत
टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा स्टील बीएसएल(TATA Steel BSL) ने मंगलवार को सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट जारी किए. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है. सितंबर तिमाही में टाटा स्टील बीएसएल का मुनाफा पांच गुना बढ़कर 1,837.03 करोड़ रुपये रहा. हायर इनकम के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. बीएसई फाइलिंग में, कंपनी ने कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि के दौरान 341.71 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था.
जुलाई-सितंबर 2021 के दौरान इसकी कुल आय बढ़कर 8,329.68 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 5,545.35 करोड़ रुपये थी. कंपनी का खर्च एक साल पहले की तिमाही में 5,203.33 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,492.97 करोड़ रुपये रहा.
टाटा ने 2018 में भूषण स्टील का किया था अधिग्रहण
18 मई, 2018 को, टाटा स्टील ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बामनीपाल स्टील लिमिटेड के माध्यम से भूषण स्टील लिमिटेड का अधिग्रहण किया था. बाद में, कंपनी ने इसका नाम बदलकर टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड कर दिया.
टाटा स्टील बीएसएल भारत की पांचवीं सबसे बड़ी सेकेंडरी स्टील उत्पादक कंपनी है, जिसकी मौजूदा स्टील उत्पादन क्षमता 5.2 मिलियन टन प्रति वर्ष है
