सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। बांगरमऊ संडीला मार्ग के निकट लुटेरों ने सड़क पर बल्ली डाल कर गुटखा एजेंसी के सेल्समैन को तमंचा लगाकर 4.75 लाख रुपए और तीन मोबाइल फोन लूट लिए विरोध करने पर गुटखा एजेंसी के सेल्समैन को जान से मारने की धमकी
देकर भाग निकले। सीओ आशुतोष ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की पीड़ित के अलावा लोडर चालक व अन्य साथी से पुलिस जानकारी ले रही है।
क्षेत्र के नरेंद्र गुप्ता के पास पान मसाला की एजेंसी है शनिवार देर रात एजेंसी में कार्यरत क्षेत्र के ग्राम पखरापुर निवासी सेल्समैन कल्लू राठौर व शीतल गंज निवासी बउअा एजेंसी के लोडर से माल उतारने काइस गांव गए हुए थे बांगरमऊ संडीला मार्ग पर तीन लुटेरों ने सड़क पर बल्ली डालकर लोडर को रोक लिया तीनों लुटेरों ने सेल्समैन
कल्लू चालक बउआ पर तमंचा लगाकर वसूली का 4.75 लाख रूपया लूट लिया और तीन मोबाइल फोन भी छीन कर बाइक से भाग निकले सूचना पर थाना बेहटा मुजावर पुलिस तथा बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित सेल्समैन व अन्य से घटना की जानकारी ली तथा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
