लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने रचा इतिहास, एक दिन में कमाए 2,71,50,00,000,000 रुपये



सत्यबन्धु भारत

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है. सोमवार को एलन मस्क की दौलत में 2.71 लाख करोड़ रुपये (36.2 अरब डॉलर) की बढ़ोतरी हुई. यह किसी अमीर की दौतल में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, मस्क की दौलत 289 अरब डॉलर पहुंच गई है.

सोमवार को इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला (Tesla) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गई. यह उपलब्धि हासिल करने वाली टेस्ला अमेरिका की छठी कंपनी है. सोमवार को कंपनी का शेयर 12.66 फीसदी बढ़कर 1,024.86 डॉलर के हाई पर पहुंच गया. शेयर में उछाल से एलन मस्क की दौलत बढ़ी